भारत

ED का छापा, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम

jantaserishta.com
13 May 2022 4:10 PM IST
ED का छापा, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम
x

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में मध्य प्रदेश के भोपाल और गोवा में कारोबारी संजय विजय शिंदे से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. संजय विजय शिंदे आयरन कोर कमीशन एजेंट हैं और इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट बिजनेस (Import Export Business) में भी शामिल हैं. शिंदे का नाम पनामा पेपर लीक केस में जुड़ा हुआ था.

जानकारी के मुताबिक, संजय विजय शिंदे का ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स बेस्ड ऑफशोर एंटिटी (offshore entity) में बेनिफिशियल इंटरेस्ट था. जिसके सिंगापुर स्थित बैंक खाते में कथित तौर पर कई संस्थाओं द्वारा 31 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए गए थे. इन पैसों को विभिन्न माध्यम से भारत लाया गया और कारोबार में लगा दिया गया था.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले ब्लैक मनी (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिनियमों के तहत संजय विजय शिंदे के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. बाद में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की थी. ईडी की टीम जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है.
ईडी ने संजय विजय शिंदे के भोपाल और गोवा में छापे मारे. शिंदे के वीएस डेम्पो होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और भोपाल में कारवां रिसॉर्ट्स के साथ आरपीएम सोनिक एडवेंचर्स के कैंपस में छापा मारा और तलाशी ली. ईडी ने तलाशी के दौरान यहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं. इसके साथ ही 88.30 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story