
x
देखें वीडियो.
वाराणसी: झुनझुनवाला समूह के वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता और रोहतास स्थित दर्जन भर ठिकानों पर ईडी के छापे जारी है। बैंक लोन घोटाले के मामले में जेवीएल एग्रो लिमिटेड के अधिष्ठाता दीनानाथ झुनझुनवाला के यहां प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। नाटी इमली समेत सारनाथ, सिंधौरा रोड पर आवास और जौनपुर, बिहार में फैक्ट्रियों पर कार्रवाई चल रही है। सुबह 6 बजे सभी जगहों पर एकसाथ टीम पहुंची। केवल नाटी इमली स्थित आवास पर 15 से अधिक अधिकारियों की टीम मौजूद है। नाटी इमली आवास पर अधिकारी बैंक लोन से जुड़ी फाइलों और कंपनी की संपत्तियों को खंगाल रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों से जेवीएल एग्रो लिमिटेड ने 200 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण लिया था जिसको लौटाया नहीं गया। करीब पांच साल से बैंकों की ओर से कंपनी पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। कंपनी के खातों को भी सीज किया गया था और कुर्की की गई थी।
घी के व्यापारी के घर ईडी की छापेमारी#UP #Varanasi pic.twitter.com/v5kE5lbbW9
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) June 21, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





