भारत
ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप के संयुक्त सचिव से पूछताछ की
jantaserishta.com
23 March 2023 1:51 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी से पूछताछ कर रहा है। समन मिलने के बाद चौधरी गुरुवार को जांच में शामिल हुए।
इससे पहले ईडी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से पूछताछ की थी।
सूत्रों ने कहा कि कविता, सिसोदिया और पिल्लई से पूछताछ के दौरान चौधरी का नाम सामने आया और इसलिए उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया।
ईडी ने इस मामले में एक मुख्य चार्जशीट और एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करने की तैयारी में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





