भारत

ईडी ने अलंकार सवाई से की पूछताछ

jantaserishta.com
4 Feb 2023 12:22 PM IST
ईडी ने अलंकार सवाई से की पूछताछ
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलंकार सवाई से तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता साकेत गोखले के खिलाफ कथित रूप से क्राउड फंडिंग के माध्यम से एकत्र किए गए लगभग 1 करोड़ रुपये के दुरुपयोग के मामले में पूछताछ की है। गोखले ने दावा किया कि उनके खाते में लगभग 23.54 लाख रुपये जमा किए गए थे, वास्तव में सवाई द्वारा उनके सोशल मीडिया के प्रबंधन के लिए किया गया भुगतान था।
ईडी की हिरासत में रहने के दौरान उन्होंने यह दावा किया।
जांच एजेंसी को पता चला कि उन्होंने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर क्राउड फंडिंग के जरिए करीब 80 लाख रुपये जुटाए जबकि उनके खाते में 23.54 लाख रुपये की नकदी भी जमा की गई।
सूत्रों ने कहा, नवंबर 2021 में पैसा जमा किया गया था, जबकि वह अगस्त 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में वह कांग्रेस पार्टी का प्रचार क्यों करेंगे? यही कारण है कि हमें उनके बयान पर संदेह है।
सवाई को कई मौकों पर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।
सूत्रों ने दावा किया है कि बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उनसे पूछताछ की गई।
ईडी के सूत्रों ने कहा कि सवाई द्वारा किए गए भुगतान को लेकर अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।
गोखले पर अपने निजी जरुरतों के लिए क्राउड फंडिंग फंड का इस्तेमाल करने, शेयर बाजार में निवेश करने और अपने परिवार के सदस्यों के मेडिकल बिलों का भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story