भारत

रिश्वत लेते ED अफसर और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Subhi
24 Oct 2026 6:15 AM IST
रिश्वत लेते ED अफसर और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
x
कांस्टेबल गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल ऑफिस में तैनात एक अफसर और हेड कांस्टेबल को CBI ने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. CBI की लखनऊ यूनिट ने ED के अज्ञात अफसर और हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि ED की ओर से जारी किए गए दो समन के बाद पूछताछ और केस में मदद के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी.

CBI को मिली शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता को अगस्त और सितंबर 2026 में ED के लखनऊ जोनल ऑफिस से दो समन जारी किए गए थे. आरोप है कि ED में चल रहे इस मामले में मदद या राहत दिलाने के नाम पर हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी ने शिकायतकर्ता के पिता से रिश्वत की मांग की. यह रकम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार की ओर से ली जा रही थी.

शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामला दर्ज किया और ट्रैप लगाया. CBI के ट्रैप के दौरान हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी और ED के अफसर दीपक कुमार को 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. इसके बाद दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया. CBI इस मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Next Story