भारत

शिवसेना सांसद की पत्नी को ED ने जारी किया समन, संजय राउत का चैलेंज, कहा- आ देखे जरा किस्मे कितना है दम

jantaserishta.com
27 Dec 2020 8:02 PM IST
शिवसेना सांसद की पत्नी को ED ने जारी किया समन, संजय राउत का चैलेंज, कहा- आ देखे जरा किस्मे कितना है दम
x

फाइल फोटो 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को समन भेजा है. ये समन पीएमसी बैंक घोटाले (PMC Bank Scam Case) की जांच के मामले में भेजा गया है. ED ने वर्षा राउत को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.

बता दें कि ईडी ने PMC बैंक घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए संजय राउत की पत्नी वर्षा को समन जारी किया है. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में प्रवीण राउत नाम के एक अन्य आरोपी की पत्नी के साथ वर्षा राउत का 50 रुपये का लेन-देन हुआ है. वर्षा राउत को उसी लेन-देन के संबंध में बुलाया गया है. हालांकि, वर्षा राउत की ओर से कहा गया कि इसे संपत्ति की खरीद के लिए उधार लिया गया है.


मालूम हो कि प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ही ईडी ने गिरफ्तार किया था. प्रवीण के अकाउंट से जो ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ था उसे लेकर ईडी जानकारी जुटाना चाह रही है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story