भारत
दिल्ली शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल के पीए से ईडी की पूछताछ
jantaserishta.com
23 Feb 2023 2:08 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव के.पी. गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल हुए। बिभव ईडी कार्यालय पहुंचे और मामले पर कोई टिप्पणी किए बिना सीधे अंदर चले गए।
अब ईडी के आला अधिकारियों की एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
ईडी ने 11 फरवरी को इस मामले में वाईएसआर कांग्रेस सांसद मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार किया था।
मगुंटा से पहले ईडी ने पंजाब के व्यवसायी गौतम मल्होत्रा और आप के सोशल मीडिया प्रभारी विजय नायर के सहयोगी राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था।
ईडी ने अब तक मामले में दो अभियोजन शिकायतें, एक चार्जशीट और एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। वे मामले में तीसरी चार्जशीट (दूसरा पूरक) दाखिल करने के लिए तैयार हैं।
इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी 26 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है।
Tagsदिल्ली आबकारी घोटालाईडीदिल्लीअरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवाल पीएDelhi Excise ScamEDDelhiArvind KejriwalArvind Kejriwal PA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





