भारत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने दिया झटका, फिर समन भेजा
jantaserishta.com
14 Feb 2024 5:17 PM IST

x
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने दिया झटका, फिर समन भेजा
इस तारीख को पेश होने के लिए कहा है.
नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से छठवां समन जारी किया गया है. ईडी ने केजरीवाल को 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले ईडी केजरीवाल को 5 समन जारी कर चुकी है. अभी तक भेजे गए समन पर केजरीवाल ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं. उन्होंने ईडी के समन को बदले की कार्रवाई बताया था.
ईडी ने केजरीवाल को 31 जनवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे. ईडी के लगातार समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि ये सारी प्रक्रिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है. ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है. AAP का कहना है कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को दे सकती है.
Tagsशराब घोटालामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालईडीLiquor scamChief Minister Arvind KejriwalArvind KejriwalED
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





