भारत

ED ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ फेमा मामला किया दर्ज, जांच में जुटी केंद्रीय एजेंसी

jantaserishta.com
13 April 2023 1:01 PM IST
ED ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ फेमा मामला किया दर्ज, जांच में जुटी केंद्रीय एजेंसी
x
बीबीसी ने तब कहा था कि वह अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहा है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब बीबीसी के खिलाफ फेमा उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए बीबीसी इंडिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरवरी में, आयकर (आई-टी) विभाग की एक टीम ने मीडिया समूह ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) के मुंबई स्टूडियो और दिल्ली में कार्यालय में 'सर्वे' किया था। बीबीसी ने तब कहा था कि वह अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहा है। बीबीसी ने एक ट्वीट में कहा था, आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।
सर्वेक्षणों के बाद, आयकर विभाग ने कहा था कि उसने स्थानांतरण मूल्य निर्धारण दस्तावेज के संबंध में कई विसंगतियां पाई हैं। इसने यह भी कहा कि बीबीसी द्वारा दिखाई गई आय और लाभ भारत में ऑपरेशन के पैमाने के अनुरूप नहीं हैं।
अब सूत्रों ने दावा किया है कि ईडी ने आई-टी सर्वे के आधार पर बीबीसी के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story