भारत

मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन के खिलाफ ED ने शिकायत दर्ज की

jantaserishta.com
30 March 2024 10:07 PM IST
मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन के खिलाफ ED ने शिकायत दर्ज की
x
बड़ी खबर
रांची: बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी आज अभियोजन शिकायत यानी चार्जशीट दाखिल की. बता दें वे 59 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं. गिरफ्तारी के 60 दिनों के अंदर मनी लाउंड्रिंग मामले में जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य है. इसे देखते हुए 30 मार्च यानी आज हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि 60 दिन पूरी हो रही है.
बता दें रांची के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली 8.46 एकड़ जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के क्रम ईडी ने 31 जनवरी 2024 को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. और 1 फरवरी को जेल भेज दिया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें 13 दिनों के रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ की थी. उन पर इस जमीन पर 8.46 एकड़ जमीन पर अवैध कब्ज करने का आरोप है. फिलहाल हेमंत सोरेन जमीन घोटाला के आरोप में होटवार जेल में बंद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story