भारत

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने सांसद, विधायक सहित कुछ लोगों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

jantaserishta.com
27 May 2021 8:36 PM IST
मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने सांसद, विधायक सहित कुछ लोगों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
x

Demo Pic

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वोट के बदले नोट मामले से जुड़ी अपनी मनी लांड्रिंग जांच के संबंध में तेलंगाना कांग्रेस के सांसद ए रेवंत रेड्डी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक वेंकट वीरैया समेत कुछ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यहां एक बयान में बताया कि 2015 के इस मामले में हैदराबाद के नाम्पल्ली में विशेष मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) अदालत के समक्ष अभियोजन की शिकायत दाखिल की गई है।

एजेंसी ने कहा कि नोट के बदले वोट मामले में मलकाजगिरी से कांग्रेस सांसद अनुमुला रेवंत रेड्डी, सथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक एस वेंकट वीरैया, बिशप हैरी सेबेस्टियन, रुद्र शिवकुमार उदय सिम्हा, मथैया जेरूसलेम और वेम कृष्ण कीर्तन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रेड्डी और वीरैया पहले तेदेपा में थे, लेकिन अब रेड्डी कांग्रेस और वीरैया टीआरएस में हैं।
एजेंसी ने दावा किया कि उसकी जांच में यह स्थापित हुआ कि आरोपितों ने यह अपराध किया और मनी लांड्रिंग की। उसने कहा, इसलिए ईडी ने आरोपितों के खिलाफ अभियोजन की शिकायत दर्ज कराने के बाद अनुरोध किया है कि मनी लांड्रिंग के मामले में सुनवाई शुरू की जाए।
यह मामला 2015 का है। उस समय एल्विस स्टीफेन्सन (तेलंगाना विधानसभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले मनोनीत विधायक) को 50 लाख रुपये नकद रिश्वत दी गई थी, ताकि वह या तो विधान परिषद में मतदान से दूर रहें या तेदेपा उम्मीदवार वेम नरेंद्र रेड्डी के पक्ष में मतदान करें। मतदान एक जून 2015 को होना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story