भारत
आय से अधिक संपत्ति: ED ने चीफ इंजीनियर सहित 2 को हिरासत में लिया, 24 ठिकानों पर जारी है रेड
jantaserishta.com
21 Feb 2023 5:24 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
रांची (आईएएनएस)| ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के अलावा आलोक रंजन नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ईडी की टीमें मंगलवार सुबह से ही छापामारी कर रही हैं। ये ठिकाने रांची, जमशेदपुर, पटना, दिल्ली, बिहार के सीवान और हरियाणा में स्थित हैं। इस दौरान लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ईडी सूत्रों ने कहा कि वीरेंद्र राम की आठ एसयूवी, नई दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी स्थित चार मकानों सहित कुल छह मकानों का पता चला है। इनकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सोनारी में फ्लैट और इसी शहर के मानगो स्थित ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स का भी पता चला है। पटना तथा सिवान के मैरवा में करोड़ों की अवैध संपत्ति की जानकारी ईडी को मिली है। कई आपत्तिजनक दस्तावेज छापे के दौरान बरामद किये गये हैं।
बताया गया कि ईडी की टीम ने जब छापेमारी शुरू की तो वीरेंद्र राम रांची के वसुंधरा एस्टेट में अपने एक डुप्लेक्स में थे। उनके साथ आलोक रंजन नामक शख्स भी था। दोनों एक साथ चाय पी रहे थे। ईडी ने आलोक रंजन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने वर्ष 2019 में एक जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा के मकान में छापामारी कर 2.67 करोड़ रुपए बरामद किए थे, तब आलोक रंजन उसी मकान में रहता था। यह राशि आलोक रंजन के ही कमरे से बरामद की गई थी।
Tagsईडीआय से अधिक संपत्तिझारखंडग्रामीण विकास विभागचीफ इंजीनियरईडी छापाEDDisproportionate AssetsJharkhandRural Development DepartmentChief EngineerED Raid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





