भारत

ED ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, लाखों नकद- लग्जरी कारें जब्त

SHIDDHANT
8 Nov 2025 10:03 PM IST
ED ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, लाखों नकद- लग्जरी कारें जब्त
x
अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश
Kolkata कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जो मुख्य रूप से बार-कम-रेस्टोरेंट्स और डांस बार के आड़ में संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान ED ने आरोपी सदस्यों के पास से 1.01 करोड़ रुपये नकद, कई डिजिटल डिवाइस, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़ और दो लग्जरी कारें—लैंड रोवर डिफेंडर और जगुआर—जब्त की हैं।

जांच में सामने आया है कि रैकेट के आरोपी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर उन्हें देह
व्यापार
में धकेलते थे। इससे करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की जाती थी। ED के मुताबिक, इस अवैध धन को आरोपी अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर सफेद पैसा बनाते थे। इसके अलावा, डांस बार से प्लास्टिक नोट्स भी बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल देह व्यापार से जुड़े भुगतानों में किया जाता था।

इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में जगजीत सिंह, अजमल सिद्दीकी और बिश्नु मुंद्रा के नाम सामने आए हैं। ED ने आईपीसी, आर्म्स एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्रों और FIR के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की है। यह मामला PMPL, 2002 के तहत अनुसूचित अपराध के रूप में दर्ज किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने नियंत्रण वाले बार-सह-रेस्टोरेंट्स के माध्यम से संगठित तस्करी और वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे। कमजोर महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर शोषित किया गया और नकद के रूप में अर्जित अवैध धन को कंपनियों के जरिए सफेद किया गया। ED की कार्रवाई से यह रैकेट काफी हद तक ठप हो गया है और आगे की जांच जारी है।
Next Story