भारत

ईडी ने विकास दुबे की 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क की

jantaserishta.com
1 Nov 2022 5:57 PM IST
ईडी ने विकास दुबे की 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे की 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क की, जिसे उसने अपने रिश्तेदारों और सहयोगी के नाम पर खरीदा था। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दुबे की दस करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। संपत्ति कथित तौर पर जयकांत के नाम पर थी, जो दुबे का बहुत करीबी था। सूत्रों ने कहा, ये संपत्तियां कानपुर और आसपास के इलाकों में स्थित हैं। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को दुबे की 28 से अधिक अवैध संपत्तियां मिली थीं।
सूत्रों ने बताया कि दुबे अपनी पत्नी ऋचा दुबे, बहन और रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम जमीन पर कब्जा करता था। विकास दुबे, 3 जुलाई, 2020 के बिकरू नरसंहार का मुख्य आरोपी था, जिसमें उसके घर पर छापा मारने गए आठ पुलिसकर्मियों की उसने और उसके सहयोगियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना के एक हफ्ते के भीतर विकास दुबे और उसके गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story