भारत
ED का बड़ा एक्शन, पूर्व आईएफएस अधिकारी की 66 लाख की संपत्ति कुर्क
jantaserishta.com
31 May 2023 6:09 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी अभय कांत पाठक की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में उनकी 66 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। ईडी ने पाठक और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 9.35 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के अधिग्रहण से संबंधित, सतर्कता सेल पुलिस स्टेशन कटक द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान, ईडी ने ओडिशा पुलिस द्वारा उनके बेटे आकाश कुमार पाठक से जुड़ी कई अन्य एफआईआर और चार्जशीट भी एकत्र की और उनकी जांच की। ईडी ने कहा कि इन एफआईआर और चार्जशीट में आकाश और अन्य की आपराधिक गतिविधियों का खुलासा हुआ है, जिन्होंने टाटा मोटर्स में नौकरी देने के बदले भोले-भाले लोगों को ठगा था।
ईडी ने पहले तलाशी अभियान चलाकर एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी। अभय कांत पाठक व अन्य के खिलाफ प्रावधान कुर्की आदेश भी इससे पहले अप्रैल 2022 में जारी किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





