भारत
ईडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी को दिया झटका, 20.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क
jantaserishta.com
6 July 2023 3:31 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड और यूपी के पूर्व आईएएस अधिकारी राम बिलास यादव की 20 करोड़ 36 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया है। राम बिलास यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस चल रहा है। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले धन शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए-2002 के तहत की गई है।
इन दिनों आरोपी देहरादून जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने राम बिलास यादव की जो संपत्ति कुर्क की है, वो यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड के देहरादून में है। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने विजिलेंस को तत्कालीन आईएएस अधिकारी राम बिलास यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के आदेश दिए थे। राम बिलास यादव पर आरोप है कि उनकी साल 2013 से लेकर 2016 के बीच ज्ञात स्त्रोतों से कमाई 78 लाख रुपए थी। लेकिन, उन्होंने 21 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। इस मामले में कई बार विजिलेंस ने तत्कालीन आईएएस अधिकारी राम बिलास यादव को नोटिस भी भेजा था। लेकिन, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तत्कालीन आईएएस अधिकारी राम बिलास यादव बार-बार विजिलेंस के सवालों का जवाब देने से बच रहे थे। 23 जून 2022 को राम बिलास यादव देहरादून स्थित विजिलेंस ऑफिस पहुंचे, जहां विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे करीब 9 घंटे की पूछताछ की थी। जब विजिलेंस को राम बिलास यादव से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिस समय विजिलेंस ने राम बिलास यादव को गिरफ्तार किया था, उसके सात दिन बाद उनका रिटायरमेंट था। उसी समय से राम बिलास यादव जेल में बंद है।
बीते दिनों आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व आईएएस राम बिलास यादव को देहरादून की सुद्दोवाला जेल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद यादव को चार दिन की हिरासत में लिया गया था। पांच जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने जानकारी दी कि पूर्व आईएएस राम बिलास यादव की 20 करोड़ 36 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है।
Tagsईडीपूर्व आईएएस अधिकारी20.36 करोड़ संपत्तिसंपत्ति कुर्कEDformer IAS officer20.36 crore assetsproperty attached
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





