भारत

ED का एक्शन, गैंगस्टर से जुड़ी 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

jantaserishta.com
6 April 2023 7:50 AM IST
ED का एक्शन, गैंगस्टर से जुड़ी 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पटना इकाई ने बुधवार को कहा कि उसने बिहार के गैंगस्टर अखिलेश यादव और अन्य से जुड़ी 2.08 करोड़ रुपये की 29 अचल संपत्तियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुर्क किया है। ईडी ने बिहार के भागलपुर में गोपालपुर पुलिस स्टेशन द्वारा यादव और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू की है।
जांच के दौरान यह सामने आया कि यादव कई गंभीर अपराधों, आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
एजेंसी ने कहा कि इन आपराधिक गतिविधियों के जरिए उसने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर बड़ी अचल संपत्ति अर्जित की।
मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story