पूर्व कार्यकारी अभियंता की 1.58 करोड़ रुपये की संपत्ति ED ने की कुर्क

पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बिहार में समस्तीपुर के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के पूर्व कार्यकारी अभियंता संजय कुमार सिंह और उनके परिवार की 1.58 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किए जाने की खबर है. ईडी ने बुधवार को कहा कि उसने आय से अधिक संपत्ति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले पीएचईडी के पूर्व कार्यकारी अभियंता संजय कुमार सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह और उनके बेटों अभिषेक आशीष और अनुनय आशीष की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है.
प्रारंभ में, इस संबंध में बिहार पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) के साथ पठित 13 (1) (ई) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. यह आरोप लगाया गया है कि 1987 से 2013 के दौरान आरोपी ने अपने नाम पर या अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर चल और अचल दोनों तरह की बड़ी संपत्ति अर्जित की थी, जो उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी. ईडी ने प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की. बता दें कि जांच में आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी सामने आई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





