भारत
ED का बड़ा एक्शन, 525 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 12 संपत्तियां जब्त
jantaserishta.com
29 July 2023 3:41 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने धोखाधड़ी के एक मामले में 40.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त की है। ये संपत्तियां शीतल कुमार मनेरे, उनके परिवार के सदस्यों और शीतल जिनेंद्र मगदुम की हैं।
आरोपी ने कथित तौर पर रियल एस्टेट कारोबार में निवेश करने के बहाने एक व्यवसायी से 525 करोड़ रुपये की ठगी की है। कुर्क की गई कुल 12 संपत्तियों में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों में स्थित भूमि, वाणिज्यिक परिसर, पवन चक्की, आवासीय अपार्टमेंट और घर शामिल हैं। ईडी ने हुबली के अशोकनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन कानून के तहत जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मनेरे ने अन्य आरोपियों के साथ साजिश रचकर शिकायतकर्ता संजय दानचंद घोड़ावत से दोस्ती की और उसे रियल एस्टेट परियोजनाओं में 525 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
ईडी की जांच से पता चला कि आरोपी व्यक्तियों द्वारा धनराशि को डायवर्ट किया गया और मनेरे, उनके परिवार के सदस्यों और शीतल जिनेंद्र मगदुम के साथ-साथ कुछ अन्य व्यक्तियों के व्यक्तिगत खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





