भारत

ED ने जेपी ग्रुप के एमडी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
13 Nov 2025 12:00 PM IST
ED ने जेपी ग्रुप के एमडी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया
x
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के एमडी मनोज गौड़ को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, जेपी ग्रुप एमडी मनोज गौड़ के खिलाफ जांच घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है। इसी कड़ी में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मनोज गौड़ को गिरफ्तार कर लिया।
ईडी ने मई में जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उनकी संबद्ध संस्थाओं से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी और 1.7 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की थी। छापेमारी के दौरान, प्रमोटरों, उनके परिवार के सदस्यों और समूह की कंपनियों के नाम पर संपत्ति के दस्तावेजों के साथ-साथ वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल डेटा भी जब्त किए गए।
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत चल रही जांच के तहत दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की थी। जेपी इन्फ्राटेक के प्रवर्तकों के खिलाफ 2017 में भी एफआईआर दर्ज हुई थी। एफआईआर में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया, जिसमें जेपी विशटाउन (जेआईएल) और जेपी ग्रीन्स (जेएएल) जैसी परियोजनाओं में आवासीय अपार्टमेंट और प्लॉट आवंटित करने के बहाने घर खरीदारों और निवेशकों को निवेश करने के लिए प्रलोभन देना शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story