भारत

ईडी ने जमीन घोटाले मामले में झामुमो नेता समेत चार को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 April 2024 9:00 AM IST
ईडी ने जमीन घोटाले मामले में झामुमो नेता समेत चार को किया गिरफ्तार
x
रांची: रांची के जमीन घोटाले मामले में ईडी ने मंगलवार देर रात झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ईडी ने मंगलवार सुबह रांची में चार लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने देर शाम झामुमो नेता अंतु तिर्की, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरशाद का बयान दर्ज किया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इन सभी के ठिकानों से कई दस्तावेज और साक्ष्य हाथ लगे हैं। एजेंसी इन सभी को अदालत में पेश करने के साथ उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी। इससे पहले मंगलवार को दिन में ईडी ने इस मामले में मो. अफसर अली उर्फ अफ्सू को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए झामुमो नेता अंतु तिर्की पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं।
वर्ष 2019 में उन्होंने झामुमो छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से रांची की खिजरी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह लंबे समय से जमीन का कारोबार करते रहे हैं। बता दें कि जमीन घोटाले के इसी मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story