भारत
ED का बड़ा एक्शन: 7 को किया गिरफ्तार, IAS से होगी पूछताछ
jantaserishta.com
14 April 2023 12:24 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
रांची (आईएएनएस)| ईडी ने रांची में सेना और सरकार की जमीन में फजीर्वाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में एक सर्किल इंस्पेक्टर भानु प्रताप सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गुरुवार को ईडी की टीमों ने झारखंड के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर आईएएस छवि रंजन सहित 18 लोगों के झारखंड, बिहार, बंगाल स्थित 21 ठिकानों पर छापामारी की थी। ईडी ने छापामारी के दौरान छवि रंजन से पूछताछ भी की थी। अब उन्हें आगे की पूछताछ के लिए समन किया जाएगा।
गिरफ्तार लोगों में कारोबारी बंगाल के आसनसोल निवासी कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं।
इन लोगों के ठिकानों पर छापमारी के दौरान ईडी ने जमीन-जायदाद से सैकड़ों डीड, कागजात, हेराफेरी के लिए तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज, सील-मुहर, अंचल कार्यालय के सरकारी रजिस्टर आदि बरामद किए हैं। ये कागजात बड़े-बड़े बक्शों में रखे गए थे।
ईडी ने आईएएस छवि रंजन से उनका मोबाइल लेकर जांच की। इसमें पाया गया कि उन्होंने जमीन हेराफेरी से जुड़े मामले में ईडी की संभावित कार्रवाई और पूछे जाने वाले सवालों के जवाब तैयार कर रखे थे।
बता दें कि छवि रंजन कुछ महीनों पहले तक रांची के उपायुक्त के तौर पर पदस्थापित थे। रांची के बरियातू इलाके में सेना की 4.5 एकड़ जमीन है। इसकी खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़े का मामला उनके कार्यकाल के दौरान ही सामने आया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।
इसी मामले में ईडी ने पिछले साल नवंबर में कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, रांची में न्यूक्लियस मॉल के मालिक व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची और दिलीप घोष नामक व्यक्तियों और भूमि निबंधन करने वाले अफसरों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।
Tagsईडीजमीन फर्जीवाड़ामनी लॉन्ड्रिंग केसआईएएस छवि रंजनआईएएसEDland forgerymoney laundering caseIAS Chhavi RanjanIAS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





