ED ने अर्पिता मुखर्जी को भी किया गिरफ्तार, दो दिन की कस्टडी में मंत्री पार्थ चटर्जी

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने ईडी को चटर्जी की दो दिन की कस्टडी दी है। उधर, चटर्जी के बाद उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि अर्पिता के घर नोटों का अंबार मिला है। उनके घर 21 करोड़ से ज्यादा कैश मिला। नोटों की गिनती के लिए बैंकों से मशीनें मंगाई गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





