भारत

ED के एक्शन से खलबली, सत्येंद्र जैन के परिवार और संजय राउत की पत्नी की करोड़ों की संपत्ति अटैच

jantaserishta.com
5 April 2022 2:29 PM IST
ED के एक्शन से खलबली, सत्येंद्र जैन के परिवार और संजय राउत की पत्नी की करोड़ों की संपत्ति अटैच
x

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए सत्येंद्र जैन के परिवार और संजय राउत की पत्नी की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है. दोनों मामले अलग-अलग हैं जिनमें ईडी ने एक्शन लिया है. पहला मामला शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी से जुड़ा है. इसमें 2 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है. वहीं दूसरा मामला AAP नेता सत्येंद्र जैन के परिवार से जुड़ा है.

पहले मामले में ईडी ने 11 करोड़ की प्रोपर्टी अटैच की है. इसमें से 9 करोड़ की प्रोपर्टी प्रवीण राउत की है. वहीं 2 करोड़ की प्रोपर्टी संजय राउत की पत्नी की है.
दूसरा मामला AAP नेता सत्येंद्र जैन के परिवार से जुड़ा है. इसमें 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है. यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. बताया गया है कि जैन के परिवार के लोग कुछ ऐसी फर्म से जुड़े थे जो PMLA के तहत जांच के दायरे में हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story