भारत

ईडी का एक्शन, मुख्तार अंसारी को झटका, जानें मामला

jantaserishta.com
28 Aug 2022 1:54 PM IST
ईडी का एक्शन, मुख्तार अंसारी को झटका, जानें मामला
x
 न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

प्रयागराज: माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्‍बास अंसारी के फरार होने के बाद ईडी मुख्‍तार की पत्‍नी अफ्सा अंसारी को लेकर सतर्क हो गई है। ईडी ने अफ्सा पर शिकंजा कस दिया है। उनके फरार होने की आशंका के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय ने लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया है। मुख्तार की पत्नी देश छोड़कर नहीं भाग पाएंगी। मुख्तार के बेटे को पुलिस ने पहले ही वांछित किया है।

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज करके प्रवर्तन निदेशालय की टीम जांच कर रही है। इसी क्रम में ईडी ने गाजीपुर लखनऊ और दिल्ली के 12 ठिकानों पर छापामारी की गई थी, जिसमें लेन-देन के कई प्रमाण मिले थे। इसी आधार पर ईडी ने मुख्तार अंसारी के ससुर, साले, गाजीपुर के प्रॉपर्टी डीलर, सर्राफ समेत आधा दर्जन से अधिक को नोटिस जारी करके सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में बयान के लिए बुलाया है।
नोटिस जारी होने के बाद भी मुख्तार अंसारी की पत्नी कभी भी बयान देने नहीं आई, जबकि मुख्तार के सांसद भाई समेत अन्य ने अपना बयान दर्ज कराया था। मुख्तार अंसारी की पत्नी को दूसरी बार रिमांइडर जारी करके बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आई। अब ईडी ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story