भारत
ED की कार्रवाई, पूर्व सांसद की कंपनी से करोड़ों की संपत्ति कि जब्त
jantaserishta.com
31 March 2024 12:30 AM IST

x
बड़ी खबर
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कंवर दीप सिंह के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने एल्केमिस्ट ग्रुप की 29.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है। ये एयरक्राफ्ट बीच किंग एयर सी-90ए, हिमाचल प्रदेश के शिमला-सिरमौर और मध्य प्रदेश के कटनी जिलों में स्थित फ्लैट व जमीन के रूप में हैं। मालूम हो कि एल्केमिस्ट ग्रुप के प्रमुख केडी सिंह हैं। इसी महीने ईडी ने एल्केमिस्ट समूह के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत टीएमसी का 10.29 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जब्त किया था।
जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि कंपनी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से ली गई विमानन सेवाओं के लिए विभिन्न विमानन/हेलीकॉप्टर कंपनियों को भुगतान करने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल किया। ED ने कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी विधायक व पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय और सांसद नुसरत जहां जैसे अन्य स्टार प्रचारकों के लिए इन विमानों का इस्तेमाल किया था। बयान में कहा गया, ‘जांच में पाया गया कि जनता को धोखा देकर एकत्र किए गए धन का एक हिस्सा एल्केमिस्ट समूह की ओर से तृणमूल कांग्रेस की ओर से विमानन कंपनियों को भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।’
दूसरी ओर, ईडी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हड़पने के मामले में TMC के निलंबित नेता शाहजहां शेख से बशीरहाट सुधार गृह में शनिवार को पूछताछ की। राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में बशीरहाट उप-मंडलीय अदालत से अनुमति मिलने के बाद ईडी अधिकारियों की एक टीम ने जेल के अंदर उनसे 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। कथित राशन घोटाला मामले में 5 जनवरी को उनके घर की तलाशी लेने गई ईडी की टीम पर भीड़ ने हमला किया था। इसके बाद से शेख लापता हो गया था। कुछ दिनों बाद शेख को केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
Tagsकोलकाताकोलकाता न्यूज़प्रवर्तन निदेशालयपूर्व सांसद कंवर दीप सिंहकंवर दीप सिंहKolkataKolkata NewsEnforcement DirectorateFormer MP Kanwar Deep SinghKanwar Deep Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





