भारत

अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन

Nilmani Pal
30 Aug 2022 1:25 AM GMT
अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन
x

दिल्ली। इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख विशेषज्ञ और योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर अभिजीत सेन का एक लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात यहां निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। इसकी जानकारी उनके भाई ने दी। अपने चार दशकों के अधिक के अकादमिक करियर में कई बड़े नामी संस्थानों में पढ़ाया।

अभिजीत सेन ने 1985 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाया, यहां पर वह आर्थिक अध्ययन के बारे में पढ़ाते थे। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और एसेक्स में अर्थशास्त्र पढ़ाया। इसके अलावा वह 2004-2014 तक योजना आयोग के सदस्य थे और कृषि लागत और मूल्य आयोग, 1997-2000 के अध्यक्ष थे।


यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story