भारत

आर्थिक राशिफल, 4 मई 2023

Nilmani Pal
4 May 2023 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 4 मई 2023
x

मेष आर्थिक राशि: परिजनों का सहयोग मिलेगा

आज आपकी राशि से सप्तम प्रमुख भाव लक्ष्मी केंद्र में चंद्रमा मनोरथ सिद्धि कारक है। संतान पक्ष से भी जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोपहर से लेकर सायंकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।

वृषभ आर्थिक राशि: आपकी कीर्ति बढ़ेगी

राशि से षष्ठम भाव का चंद्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। कार्यक्षेत्र में फिजूल खर्ची और विवाद से दूर रहें। नौकरीपेशा जातकों को आज कामकाज की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ेगी। रचनात्मक कार्य करने वालों का सम्मान बढ़ेगा। निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन आर्थिक राशि: हालात में सुधार आएगा

राशि से पंचम चंद्रमा अपने प्रियजनों से अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न करेगा। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम आज अनुकूल नहीं रहेगा। लेकिन मेष राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ मन संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल मजबूत हो जाएगा। भाइयों का सहयोग मिलने से कार्यस्थल की हालात में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं।

कर्क आर्थिक राशि: अच्छा वातावरण मिलेगा

राशि पर मेष का बृहस्पति और तृतीय भाव में चंद्रमा आज आपकी राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।

सिंह आर्थिक राशि: उच्च पद की प्राप्ति होगी

तुला राशि का चंद्रमा और अष्टम भाव में मेष राशि का गुरु आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की संभावना भी बनी हुई है। कंपनी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों की मदद से उच्च पद की प्राप्ति होगी। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या आर्थिक राशि: मानसिक तनाव अधिक रहेगा

कन्या राशि वालों का आज कामकाज की वजह से मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिंता रहेगी लेकिन बड़े बुजुर्गों की मदद से समस्या का समाधान भी हो जाएगा। रक्त-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व जीवनसाथी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।

तुला आर्थिक राशि: आर्थिक लाभ का योग बनेगा

प्रथम भाव में चंद्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा लाभ होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा दोनों में कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशि: निवेश की योजना टाल दें

वृश्चिक राशि वालों को आज संतान पक्ष की अधिक चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता भी बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। अगर आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज उसको टाल दें तो बेहतर रहेगा।

धनु आर्थिक राशि: आर्थिक बल प्रदान करेगा

आज पंचम त्रिकोण में गुरू आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेकिन व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। सायंकाल में किसी आध्यात्मिक समागम या देव दर्शन का अवसर प्राप्त होगा।

मकर आर्थिक राशि: नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे

भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। भूमि व संपत्ति में निवेश की योजना बनाएंगे। सायंकाल के समय संपत्ति से लाभ और जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ आर्थिक राशि: पिता का सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि वालों को आज व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं साझेदारों से किसी बात पर परेशानी होने की आशंका बन रही। पारिवारिक बिजनस में पिता का सहयोग मिलेगा और कई अटके कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी करने वाले आमदनी बढ़ाने के लिए अन्य मार्ग की तलाश करेंगे। शेयर व सट्टे बाजार से लाभ की संभावना बन रही है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है।

मीन आर्थिक राशि: धैर्य एवं नम्रता से काम करें

मीन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। लेकिन अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे।

Next Story