भारत

आर्थिक राशिफल, 7 मार्च 2023

Nilmani Pal
7 March 2023 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 7 मार्च 2023
x

मेष आर्थिक राशिफल: संघर्ष के बाद मिलेगी राहत

मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संघर्ष के बाद राहत देने वाला रहेगा। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज आपको पास और दूर की कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है।

वृषभ आर्थिक राशिफल: मांगलिक कार्यों का होगा आयोजन

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा करने वाला है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल, आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल: तेजी से आगे बढ़ें

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। अपनी प्रगति को बनाकर रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। आज आप जितना हो सके व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें।

कर्क आर्थिक राशिफल: स्थान परिवर्तन के योग

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने परिवार को खुश करने के लिए कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं। साथ ही आज आपके स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। इसी के साथ आज आपको परिवार की चिंता सता सकती है।

सिंह आर्थिक राशिफल: कारोबार में रहेगी चिंता

सिंह राशि के लोगों को आज अपने कारोबार की चिंता काफी ज्यादा रहेगी। दरअसल, पिछले काफी समय से आपका व्यापार नियमित नहीं चल रहा है। इसी के साथ अगर आप नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा

कन्या आर्थिक राशिफल: अच्छी डील होने के योग

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपको थोड़ा भागदौड़ करने वाला होगा। हालांकि, आप आज जो भी भागदौड़ करेंगे उसके नतीजे आपके लिए लाभकारी ही रहने वाले हैं। हालांकि, आज आप अपने कार्यों को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद आपको बेहतरीन डील प्राप्त होंगे।

तुला साप्ताहिक राशिफल: परेशानी वाला रहेगा दिन

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी चिंता और परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : शुभ समाचार मिलेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कोई मंगलकारी समाचार दिलाने वाला है। आपको सलाह है कि कार्य और व्यापार में अगर आपके ऊपर कोई भी तनाव है तो उसे खुद पर हावी न होने दें। बनते बिगड़ते परिवेश में नई योजनाएं सफल होंगी। फिलहाल, आपको पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु आर्थिक राशिफल: व्यापार में उन्नति होगी

धनु राशि के जातकों को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। हालांकि, आज का दिन धन के मामले में अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको रुका हुआ धन बहुत कठिनाइयों से प्राप्त होगा। हालांकि, आज आपको व्यापार में उन्नति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज रात के समय आप किसी मांगलिक कार्य में जा सकते हैं।

मकर आर्थिक राशिफल: कारोबारियों के लिए लाभकारी रहेगा दिन

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में भाग दिलाने वाला है। इस दौरान आपका सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग एक्सपोर्ट इंपोर्ट का कारोबार करते हैं उनके लिए दिन लाभकारी रहेगा। आज रात के समय आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ आर्थिक राशिफल: लाभ के कई अवसर मिलेंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ के कई अवसर दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी नए कार्य को करने का निर्णय भी ले सकते हैं। आपके यात्रा और किसी मंगल उत्सव में जाने के संयोग बन सकता है। समय का सदुपयोग करें।

मीन आर्थिक राशिफल : उन्नति के रास्ते खुलेंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके उन्नति के कई रास्ते खुलेंगे। आपका अगर किसी के साथ विवाद है तो आज आपका विवाद समाप्त हो जाएगा। आपको सलाह है कि आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपसे जलते हैं।

Next Story