भारत

आर्थिक राशिफल, 4 मार्च 2022

Nilmani Pal
4 March 2022 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 4 मार्च 2022
x

मेष: मेष राशि वाले आज अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आज विरोधी आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। नौकरी पेशावर और व्यापारी वर्ग के लोगों को कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम करना होगा तभी जाकर उनके काम बनेंगे। आज शाम के समय अतिथियों के आने से खर्चा बढ़ सकता है। अच्छे परिणामों के लिए सोमवार को रूद्राभिषेक कराते रहें।

वृषभ: वृष राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में व्यस्त रहने के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको सलाह है की आज अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखें। कला और साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। आज किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। शाम से लेकर रात तक शुभ कार्यों में पैसा खर्च करना पड़ सकता है जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातक यदि आज सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी।

कर्क: आज कर्क वालों के नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति होने की संभावनाएं हैं। आज सभी कार्यों में बड़े बुजुर्गों की हर प्रकार से मदद मिलेगी। अपने खर्चों में कटौती करें वरना परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है।

सिंह: सिंह राशि वाले आज किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी ना करें, साहस व धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी पेशावर लोगों की कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज जिन लोगों ने आपसे उधार लिया हुआ है उन्हें वापस ले लें। शाम के समय आपको दूर या पास की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या: कन्या राशिवालों को आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी वर्ग को लगातार परिश्रम करने की जरूरत है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। शाम के समय व्यापार में कुछ ऐसी स्थितियां बनेगी जो आगे चलकर आपको फायदा देंगी।

तुला: तुला राशि के जातकों को आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आप विजय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप आज सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। आज आपको अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। शाम क समय किसी नए कार्य का आरंभ हो सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम और साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष आपके सामने कमजोर होगा।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज संतान पक्ष से खुशी का समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। इतना ही नहीं कोई झूठा आरोप भी आप पर लगा सकता है। व्यवसाय में आज आपको लाभ होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें।

मकर:मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यवस्था का कोई कार्य सौंपा जा सकता है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को सलाह है कि वह आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा अधिक व्यय की स्थिति में आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। शाम के समय आपका कोई विशेष कार्य निपट जाएगा जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा।

मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। आप अपने प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। । परिवार के सदस्यों में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। रात के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।


Next Story