भारत

आर्थिक राशिफल, 5 जून 2022

Nilmani Pal
5 Jun 2022 12:29 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 5 जून 2022
x

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ लाभ देने वाला रहेगा। आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृषभ: आज के दिन आपको प्रफेशनल लाइफ में बेहतर अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम की प्राप्ति से भी हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी काफी रिलैक्स मिलेगा।

मिथुन: आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से पूरे हो जाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

कर्क: आज का दिन आपको हर मामले में सफलता देने वाला रहेगा। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने कलत्र-मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा और भाग्‍य साथ देगा।

कन्या: आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से बात करें। इस सप्‍ताह खुशी-खुशी आपके काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला: आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक: आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।

धनु: आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। यात्रा में सावधान रहें।

मकर: आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है।

कुंभ: आज का दिन आपको लाभ देने वाला रहेगा। लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष में वृद्धि होगी। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है।

मीन: आज आपकी सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से लाभ होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।

– आचार्य कृष्णदत्त शर्मा


Next Story