भारत

आर्थिक राशिफल, 2 जून 2022

Nilmani Pal
2 Jun 2022 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 2 जून 2022
x

मेष: आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपकी प्रियजनों से भेंट संभव है।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए खास है और आपके राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे और भाग्‍य साथ देगा।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। आज आपको अपने करियर के संबंध में कहीं से शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। संतान के संबंध में अच्छी संभावना है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और भाग्‍य साथ देगा।

कर्क: आज का दिन शुभ है और आज आपकी जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। शाम के वक्‍त कोई अप्रिय समाचार प्राप्‍त होने से मन खराब हो सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए शुभ है और शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। नेत्र विकार की आशंका है, सावधान रहें। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ रहेगी।

कन्या: आज का दिन आपके लिए सफलतादायक है। आज रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का अंत होगा।

तुला: आज का दिन शुभ है और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे और धन लाभ होगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तो सही रहेंगे। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। निजी सुख में व्यवधान आएगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको हर प्रकार के फालतू खर्च से बचना चाहिए और भविष्‍य के लिए पैसे बचाकर रखने चाहिए।

धनु: आज का दिन शुभ है और शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि लेंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आपके रुके कार्य संपन्‍न होंगे।

मकर: आज आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। बॉस के साथ भी आपके संबंध सामान्‍य रहेंगे। झगड़े-विवाद से बचें।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। निजी सुख में व्यवधान आएगा। संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। विरोधी परास्त होंगे।

मीन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। रुपये के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आज आप रुपये-पैसे से भी मजबूत रहेंगे।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Next Story