भारत

आर्थिक राशिफल, 1 जनवरी 2023

Nilmani Pal
1 Jan 2023 12:41 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 1 जनवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशि: कड़ी मेहनत करेंगे

साल 2023 के पहले दिन घर के सदस्य या फिर संतान के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमिका भी इस प्रकार के आचरण से भी आप परेशान हो सकते हैं। नए साल के मौके पर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और उसका शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। अटका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है।

वृषभ आर्थिक राशि: खुशी का माहौल रहेगा

नए साल के मौके पर अब समय आ गया है, जब आपको अपने भण्डार में से कुछ वस्तुओं को बाहर निकालकर उसका तोल मोल करवा लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में न्यू ईयर की वजह से खुशी का माहौल रहेगा और अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ पार्टी मूड में भी रहेंगे। व्यापारियों को आज कोई बड़ा व्यापारिक ऑर्डर मिल सकता है।

मिथुन आर्थिक राशि: सद्भावनाएं जागृत रहेंगी

आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है, उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोगों की सद्भावनाएं जागृत रहेंगी। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे लेकिन कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, सावधान रहें।

कर्क आर्थिक राशि: सेहत का ध्यान रखें

नए साल के मौके पर सुबह से ही उत्साह में रहेंगे और कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा उसके बाद आप अपने रूटीन काम करें। साल के पहले दिन निवेश की योजना बना रहे हैं तो एक बार विशेषज्ञ से सलाह अवश्य कर लें।

सिंह आर्थिक राशि: समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

नए साल पर आपका सब कुछ ठीक ठीक ही चलेगा और आर्थिक समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी के वरदहस्त होने से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत होगी। मित्रों के साथ आय के अन्य स्रोतों पर काम करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या आर्थिक राशि: मित्रों से चर्चा होगी

किसी किसी समय आप जब अच्छे मूड में रहते है तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। इसका लाभ वे चापलूस भी उठा लेते हैं जो वास्तव में पीछे जाकर आपकी बुराई करते हैं। ऐसे ही लोगों में आज आपका समय व्यतीत होगा। जो सही पात्र हो उसका ही कल्याण करें। नए साल के मौके पर किसी खास काम पर मित्रों से चर्चा होगी।

तुला आर्थिक राशि: नए साल पर धन समृद्धि बढ़ेगी

मल्टीनेशनल कंपनी या विदेश के एक्सपोर्ट इंपोर्ट से जुड़े जातकों को नए साल के मौके पर बहुत लाभ होगा। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त होने से धन समृद्धि बढ़ेगी। आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई कॉन्ट्रैक्ट या लिखा पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें। बाकी और कामों के लिए भी दोपहर तक अच्छा गोचर चल रहा है।

वृश्चिक आर्थिक राशि: अच्छे समाचार मिलेंगे

कभी कभी कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो जाते हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं धोखा दे जाता है। कुछ ऐसी ही घटना आज भी होगी। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है। एकाध काम अच्छा हो जाने से मन संताप कम होंगे और किसी अच्छे समाचार मिलने से निराशा भी खत्म होगी।

धनु आर्थिक राशि: काम में सुधार होगा

कई दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। साल के पहले दिन नए उद्योग की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं। नए साल के मौके पर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर आर्थिक राशि: अच्छी खबरें मिलेंगी

साल का पहला दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे गणमान्यजनों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नजर आएगा। न्यू ईयर पर प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबर मिलेगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।

कुंभ आर्थिक राशि: मन प्रसन्न रहेगा

नए साल के पहले दिन अटका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निपटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें।

मीन आर्थिक राशि: मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा

आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चलेगा। दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावट आ सकती हैं और उसका मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।

Next Story