भारत

आर्थिक राशिफल, 1 जनवरी 2022

Nilmani Pal
1 Jan 2022 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 1 जनवरी 2022
x

मेष: आज नए साल का पहला दिन है। धन और करियर के मामले में मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। वहीं वृष राशि वालों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। देखें धन के मामले में कैसा बीतेगा साल का पहला दिन…

आज का दिन आपके लिए खास है। आज कार्यस्थल में साथियों का और घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के करियर को लेकर हो रही चिंता आपको थोड़ी भागदौड़ करवा सकती है। आज भाग्‍य के मामले में दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला है।

वृषभ: आज ऑफिस में हर तरह की रुकावटों और अड़चनों को आप अपने सीनियर्स की मदद से हटाते रहेंगे। एसएमएस के जरिए कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। आज आपके घर में कोई खुशी का समाचार मिलेगा और धन का आगमन होगा।

मिथुन: आज आपको कुछ दिनों पहले खोई हुई कोई खास चीज मिल सकती है। किसी को बहुत पहले दिया गया उधार आज वापस मिल जाएगा। लेकिन खास बात यह है कि इसके अलावा भी दिन भर आपको कई सरप्राइज मिलेंगे और आपके घर में कोई मेहमान भी आ सकता है।

कर्क: आज आपका दिन कई रंग बदलेगा। पहले नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे, लेकिन दिन बीतने के साथ-साथ काम बनते नजर आएंगे। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

सिंह:

आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। लेखक और पत्रकार जैसे लोग, लोगों की नजरों में चढ़ जाएंगे। धन के मामले में आज आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

कन्या: आज आपका दिन चुस्ती से भरा होगा। आपके सहयोगी कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। करियर से जुड़ा आज कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

तुला: आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। सोसाइटी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके लिए कोई आयोजन हो सकता है। आपके प्रेमी को किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। आज के दिन आपको सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी और कहीं से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक: आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। आज आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। आज नौकरी और करियर के मामले में आपको कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

धनु: आज का दिन ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है, बशर्ते आपके सहयोगी सपॉर्ट करें। आज कोई रुकी हुई योजना का फिर से आरंभ हो सकता है और इस वजह से आपको खुशी होगी।

मकर: आपके लिए आज का दिन इम्तिहान देने जैसा हो सकता है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।

कुंभ: आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा सा बेचैन करने वाली हो सकती है। जो काम आप करेंगे वह इसी बेचैनी के चलते होगा। ऐसे में महसूस होगा कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं।

मीन: आज आप किसी सौदे या लेनदेन के दौरान टेंशन न लें। बढ़ते खर्च को काबू में करना काफी कठिन लगेगा, लेकिन थोड़ी सी इच्छाशक्ति से सब कुछ संभव हो जाएगा। करियर को लेकर किसी बात की चिंता हो सकती है।

आचार्य कृष्‍णदत्‍त शर्मा

Next Story