भारत

आर्थिक राशिफल, 9 मार्च 2022

Nilmani Pal
9 March 2022 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 9 मार्च 2022
x

मेष: कुछ राशियों को आज काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर कई राशियों के लिए दिन शानदार रहेगा। मेष राशि वालों को आज काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। साथ ही आज आपको आर्थिक संकट से भी मुक्ति मिलेगी। हो सकता है की आज आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ: वृष राशि के लोगों को आज अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। शाम के वक्त किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन: मिथुन राशिवालों के लिए आज का समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आज आपकी उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए नहीं तो आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।

कर्क: कर्क राशि वाले लोगों को आज अपने बहन भाई की चिंता सता सकती है। क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती को लेकर सोच विचार करते रहते हैं। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।

सिंह: सिंह राशि वालों को आज कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी। क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आपको सलाह है की आज अपने काम में ध्यान केंद्रित करें।

कन्या: कन्या राशि का स्वामी बुध कुंभ में आ चुका है। विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला: तुला राशि के लोग आज चिंतित और परेशान रहेंगे। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। बता दें की कुल मिलाकर आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को आज मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आपको पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। आज आपको रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। रात के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर: मकर राशि के लोगों को सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको व्यवसाय में लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। हालांकि, आज आपको शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। आपको सलाह है की आज व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज घनिष्टता से लाभ उठाने का अवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। आज समय सदुपयोग करें आपके सितारे बुलंद होंगे।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें क्योंकि आपका पैसा वापस नहीं मिलेगा। आपको सलाह है की आज माता-पिता-गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।


Next Story