भारत

आर्थिक राशिफल, 9 फरवरी 2022

Shantanu Roy
9 Feb 2022 12:29 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 9 फरवरी 2022
x

मेष: धन और समृद्धि के मामले में आज का दिन कुछ राशियों को फायदा देने वाला हो सकता है तो वहीं कुछ राशियों को इस मामले में सोचकर निर्णय लेने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए शुभ है और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। सायंकाल तक आपके हाथों से किसी विशेष गैदरिंग का आयोजन होगा या फिर कहीं पर बैठकर रंगीन शाम का जायजा लिया जाएगा। आज आप भौतिक सुविधाओं पर भी धन खर्च करेंगे।

वृषभ: जिस महत्वपूर्ण कार्य में लगातार बाधा आ रही थी आज उस काम के बनने का दिन है। फाइनेंस के मामले में ज्यादा चिंतित न रहें। मदद मिल जाएगी। आज आप पैसे जुटा पाएंगे। कारोबारी भी आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मिथुन: हो सकता है कि अभी आपको इस बात की शंका हो कि सफलता मिलेगी या नहीं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। धन के मामले में आज आपका दिन अच्‍छा रहेगा और आपको भाग्‍य का भी मिलेगा।

कर्क: किसी फंक्शन या पार्टी को सेलिब्रेट करने के लिए सायंकाल का समय भी अच्छा रहेगा। खर्चा बढ़ सकता है। समय पर सभी काम निबटाने होंगे। आज भाग्‍य के मामले में आप धनी रहेंगे और आपको सभी कार्य पूर्ण होंगे, जिनके बारे में आपने सोचा था।

सिंह: आप और आपके ऑफिस में किसी के साथ आज विवाद हो सकता है। धन के मामले में आप आज भाग्‍यशाली रहेंगे। आपके चहेतों के बीच किसी बात की गलतफहमी हो तो उसके लिए आप अपना पक्ष रखने की कोशिश कर सकते हैं। इस मामले में आपको अपनों का साथ भी भरपूर मिलेगा।

कन्या: आप एडवांस में ही अपने जरूरी काम निपटा लें। सायंकाल का समय जरूरी मीटिंग्स के लिए रिजर्व रखें। कुछ मुद्दे आपके हक में हल हो सकते हैं और आज आपको कहीं से विशेष रूप से सरकारी मदद प्राप्‍त हो सकती है।

तुला: आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ फल देने वाला होगा। पहले अपने दैनिक कार्यों को निपटाना ही अच्छा है। उसके बाद ही कुछ नया ट्राई करें। आपके किसी जरूरी काम में विलंब हो सकता है। बेहतर होगा समय का उपयोग तत्काल करें और भाग्‍य का लाभ प्राप्‍त करें।

वृश्चिक: आज किसी कारण आपकी जेब में पैसा नहीं टिकेगा और हो सकता है कि आपके घर में आज कोई बीमार पड़ जाए और आपको पानी की तरह से उसके ऊपर पैसा बहाना पड़े। कोई जरूरी डाक या मेल की प्रतीक्षा करनी भी आपके लिए जरूरी है।

धनु: आज का दिन शुभ है और दोपहर बाद किसी बड़े आदमी या सेलिब्रिटी से भी आपकी मुलाकात करवाई जाए। इन सबके बीच आज की सारी भागदौड़ आगे चलकर कुछ महत्वूर्ण बदलाव को जन्म देगी। आज भाग्‍य आपका साथ देगा।

मकर: आज का दिन आपके लिए हर प्रकार से अनुकूल रहेगा। आज अपने ही कामकाज से आप उत्साहित रहेंगे। दूसरों की गिरती छवि के आगे आपकी पर्सनैलिटी कुछ ज्यादा ही असरदार रहेगी और भाग्‍य भी आपका हर मोड़ पर साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन आपको लाभ देने वाला रहेगा। दोपहर बाद किसी आमंत्रण या महत्वपूर्ण सूचना से आपकी गतिविधि और भी बढ़ जाएगी। जितना हो सके उतना ही काम हाथ में लेना चाहिए अन्यथा गुडविल खराब होती है। आज आपको अपने काम समय से पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। किसी प्रकार के धन के लेन-देन के मामले में आपको नुकसान होने की आशंका है।

मीन: रिलेशनशिप यानी प्यार के मामले में अभी कुछ उलझनें आपके सामने रहेंगी। पैसे आदि के लेन देन पर अभी कोई निर्णय लेना भी ठीक नहीं होगा। कोई व्‍यक्ति आज आपके अच्‍छेपन का लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Next Story