भारत

आर्थिक राशिफल, 9 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
9 April 2022 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 9 अप्रैल 2022
x

मेष: आज का दिन आपके लिए मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। करियर के मामले में कुछ अहम फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोग आपकी कोई वस्तु या मशीनरी को उधार मांगने के लिए आ सकते हैं। इस पर आपका निर्णय कुछ कठोर हो सकता है।

वृषभ: आज आपका सौभाग्य किसी भी दिशा की ओर मुड़ सकता है और आपको बैठे बिठाए किसी नायाब तोहफे से सम्मानित कर सकता है। आज करियर में आपको विशेष रूप से लाभ हो सकता है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम वाला हो सकता है और आज आपको धन के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ऐसा लगेगा कि जैसे कोई ताकत आपकी मदद कर रही हो। आज सब कुछ आपके मन के अनुसार होगा।

कर्क: आज कार्यक्षेत्र में या फिर व्‍यापार के मामलों में प्रपंचों और विवादों से दूर ही रहना उचित होगा। निराशा से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। बन्धुजनों का सहयोग भी मिलता रहेगा। आज नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह: किसी अजनबी व्यक्ति से होने वाली मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि कहीं पर आर्थिक लेन-देन का मसला है तो उसका निराकरण आज हो जाना चाहिए। आज किसी को पैसे उधार देने से बचें।

कन्या: आज आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए सफलता देने वाला साबित होगा। दोपहर के बाद आपकी जेब में कुछ ऐसा धन आ सकता है, जिसके सहारे आप अपने रुके हुए काम निकाल सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ने से भी बजट गड़बड़ा सकता है। खर्च पर कंट्रोल रखें।

तुला: अपने अटके हुए उधार को वसूल करने का आज का दिन अच्छा है। दिन में जो व्यक्ति आपको घर पर नहीं मिलता, उसे आज सुबह ही पकड़ सकते हैं। फंसे हुए पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आज ऑफिस में किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आज बॉस के साथ आपके संबंधों में कुछ तल्‍खी हो सकती है।

धनु: सितारों की दशा बता रही है कि धन संबंधी मामलों में आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी। भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

मकर: सभी बातों को ध्यान में रखकर आज आप अपनी प्रफेशनल लाइफ को काफी बैलेंस में रखेंगे और भाग्‍य का साथ भी प्राप्‍त होगा। बहुत दिनों से रुके किसी कार्य के पूर्ण होने से आपके उत्‍साह में वृद्ध होगी। रुका हुआ धन भी प्राप्‍त हो सकता है।

कुंभ: हमेशा की तरह यह समय भी आपके लिए काफी व्यस्तता से भरा होगा। किसी परीक्षा या कंपटीशन की तैयारी में लगे रहेंगे। आज छात्रों को सफलता मिलेगी, व नौकरी करने वालों को भी प्रशंसा प्राप्‍त होगी। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है।

मीन: यदि आम आदमी किसी टेलर या पार्लर जिम आदि में जाने के लिए उत्सुक हैं तो आज आपकी जेब ढीली हो सकती है। आज धन खर्च अधिक हो सकता है। ऐसे में आपको सूझबूझ से काम करने की जरूरत है।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Next Story