भारत

आर्थिक राशिफल, 8 जून 2022

Nilmani Pal
8 Jun 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 8 जून 2022
x

आज कुछ राशियों के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ प्राप्‍त होने से रुके कार्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी ....

मेष राशि : ज्यादा तर्क वितर्क न करें

कारोबार और व्यापार में जो उतार चढ़ाव आए हैं उन्‍हें आज आप अच्‍छे से संभाल लेंगे। किसी वाद विवाद को पकड़कर आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आपको सफल होना है तो वर्तमान हालात को देखते हुए फैसला करें।

वृष राशि : रुका कार्य पूर्ण होगा

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा, अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से हर्ष होगा और भाग्‍य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।

मिथुन राशि : भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा

आज का दिन आपके लिए शुभ है और जटिल कार्यों को भी पूरा कर लेंगे। भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होने से धन के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आज ऑफिस में आपके काम करने के तरीके में कुछ बदलाव आ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा। इस वक्‍त आपको मन लगाकर काम करना चाहिए।

कर्क राशि : काम का बोझ रहेगा

आपके ऊपर किसी भारी काम का बोझ आज रहेगा और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। संभव है कि आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़े। यदि आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नज़र रखना न भूलें।

सिंह राशि : सफलता के मार्ग में बाधाएं

आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आपके वर्चस्‍व में वृद्धि होगी और लगातार सफलता प्राप्‍त होने से मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्‍त होंगी। आप एक अच्छे अधिकारी बन सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको पहले अच्‍छे से काम करना चाहिए।

कन्या राशि : आय के नए स्रोत प्राप्‍त होंगे

आज आपको हर काम को फोकस करके पूरा करना चाहिए। संभव है कि आज आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया हो, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहना चाहिए। आज आप सफलता से कर काम को पूरा कर लेंगे और आय के नए स्रोत भी आपको प्राप्‍त होंगे।

तुला राशि : अड़चनों के बाद पूरे होंगे काम

आज सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल आपके आसपास रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अड़चनों के बाद ही पूरे हो पाएंगे। आपके मार्ग में कई बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं। जो भी उतार- चढ़ाव आया है वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : कारोबार में उलझन

कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आज भी कारोबार में आपको ऐसी ही उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वही करें जिसमें तत्काल लाभ प्राप्‍त हो।

धनु राशि : शॉर्टकट से दूर रहें

आपको आज शेयर बाजार या फिर कहीं और धन का निवेश करने से बचना चाहिए। धन कमाने के लिए शॉर्टकट से दूर रहें। मेहनत मजदूरी करके जो प्राप्‍त हो सके वही बेहतर है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

मकर राशि : उत्साह का संचार होगा

आज आपके अन्दर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। जिन लोगों की छुट्टी है वे भी बहुत सारा काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ सकती हैं।

कुंभ राशि : भाग्‍य आपका साथ देगा

लंबे समय संघर्ष करने के बाद अब आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। आज आपको परिश्रम करने में कठिनाई होगी और भाग्‍य मुश्किल से आपका साथ देगा।

मीन राशि : प्रतियोग‍िता में सफल होंगे

आज धन कमाने के लिए आप कई रास्‍तों को आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। बस आपको अच्‍छे और बुरे में अंतर कर लेना सीख लेना चाहिए। प्रतियोग‍िता में आपको सफलता प्राप्‍त होगी और कमाई में भी इजाफा होगा।


Next Story