भारत

आर्थिक राशिफल, 8 फरवरी 2023

Nilmani Pal
8 Feb 2023 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 8 फरवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशि: मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी

राशि का स्वामी द्वितीय कोष भाव केंद्र मे वृष राशि का होकर संचार कर रहा है। एकादश लाभ भाव में कुंभ राशि का शनि यद्यपि वक्री है, तो भी उत्तम राज योग का सृजन कर रहा है। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कि कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।

वृषभ आर्थिक राशि: प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे

आपकी राशि का स्वामी शुक्र दशम कर्म भाव आय में सूर्य साथ मार्गी है। चंद्रमा आज षष्ठम भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। एकादश त्रिकोण भाव में मीन राशि का बृहस्पति, देवता गुरू, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है।

मिथुन आर्थिक राशि: समाधान निकालने का प्रयास करें

राशि का स्वामी बुध मकर राशि का होकर अष्टम आयु भाव में विराजमान होकर द्वादश को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। चंद्रमा सिंह राशि पर संचार कर रहा है। कन्या राशि के चंद्रमा में भाइयों से विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रु पक्ष की कुचेष्टाएं आपको परेशान करेंगी। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

कर्क आर्थिक राशि: मूल्यवान वस्तु मिल जाएगी

आपकी राशि पर मीन राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता का देने वाला है। आज चंद्रमा द्वितीय भाव में मनोरथ सिद्धि कारक है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरूष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। कोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात मिल जाएगी। सायंकाल में सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।

सिंह आर्थिक राशि: करियर में तरक्की से खुशी मिलेगी

सिंह राशि वाले आज दिनभर प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अपेक्षित समाचार मिलेगा और करियर में तरक्की से खुशी मिलेगी। अगर कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके पेट में घुसने का प्रयास करेगा उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।

कन्या आर्थिक राशि: रचनात्मक कार्यों में गति आएगी

कन्या राशि वालों के लिए काफी दिनो से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा। जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे, आज वह अड़चन हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान, कला और लेखन कार्य में आपकी मेहतन रंग लाएगी और सम्मान प्राप्त होगा। सायंकाल का समय प्रियजनों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

तुला आर्थिक राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हैं, जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आमबात है और आपके कार्यक्षेत्र के रिस्कों से उनका कोई लेना देना भी नहीं है। आप यही सोचकर आगे बढ़े कि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं। दैनिक व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक आर्थिक राशि: विवाद और झंझट से बचें

वृश्चिक राशि वालों को घरेलू और व्यावसायिक वातावरण आज काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनैतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

धनु आर्थिक राशि: लाभकारी परिणाम मिलेंगे

जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। रात्रि में माता को अकस्मात कष्ट हो सकता है।

मकर आर्थिक राशि: भागदौड़ के लिए तत्पर रहेंगे

मकर राशि वालों का मूड आज सुबह से अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।

कुंभ आर्थिक राशि: फालतू कामों में ना उलझें

आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी भी कुछ एसी तजवीज कर रहे हैं कि आप फालतू कामों में उलझे रहे हैं। आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ट अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। राशि स्वामी शनि मकर राशि का होकर द्वितीय भाव में बहु व्यय कारक है।

मीन आर्थिक राशि: गंभीरता पूर्वक संपर्क करें

जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी को भी इस वक्त परेशानी नहीं। अगर संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल है तो पंडित या पुरोहित में गंभीरता पूर्वक संपर्क करें।

Next Story