भारत

आर्थिक राशिफल, 7 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
7 Oct 2022 12:33 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 7 अक्टूबर 2022
x

मेष आर्थिक राशिफल : यात्रा से होगा लाभ

आर्थिक मोर्चे पर मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज की गई यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। हालांकि, शाम के समय योजना पूर्ति से लाभ होगा। साथ ही आज आपके घर कुछ अतिथि आ सकते हैं जिनके आने से आपका खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ आर्थिक राशिफल : थोड़ा संभलकर रहें

वृष राशि के जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहने होगा। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। साथ ही आज आप । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन आर्थिक राशिफल : मांगलिक कार्य में होंगे शामिल

आर्थिक मोर्चे पर मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। आज राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट आ सकती है। हालांकि, आज अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। हालांकि, आज आप रात के समय किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

कर्क आर्थिक राशिफल: नौकरी पेशा लोगों को मिलेगी उन्नति

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्योदय कारक है। आज आपको अपने जीवनसाथी और व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपकी रुचि शुभ कार्यों में अधिक रहने वाली है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को उन्नति मिल सकती है। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह आर्थिक राशिफल : पदोन्नति के अवसर मिलेंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। इतना ही नहीं आज समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। साथ ही आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आज आपके कामों में कई विरोध अवरोध आएंगे फिर भी आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल : संपत्ति लाभ के योग

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर बहुत अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराये नहीं। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला आर्थिक राशिफल: व्यवसाय में मिलेगी सफलता

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। आज आप द्वारा किए गए व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में मिलेंगे अधिकार

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परोपकार करने में बीतेगा। आज नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक अधिकार दिए जा सकते है। साथ ही आज साथियों का भी मूड खराब हो सकता है। शाम का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्ति भाव में व्यतीत होगा।

धनु आर्थिक राशिफल: परेशानी वाला रहेगा दिन

धनु राशि के लोगों को आज थोड़ा वातावरण विपरीत बना रह सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात का समय मनोरंजन के साथ बीतेगा।

मकर आर्थिक राशिफल: नई डील से होगा धन लाभ

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला रहेगा। आज आपको किसी नई डील से अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि, आज घर परिवार में किसी की अचानक तबीयत खराब होने से तनाव हो सकता है। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ आर्थिक राशिफल : अधिक मात्रा में मिलेगा धन

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन महान सफलता दिलाने वाला रहेगा। बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। दोपहर बाद पिछले चाल दिनोंसे चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन आर्थिक राशिफल : प्रतित्रा दिखाने का मिलेगा अवसर

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतान पक्ष से संतुष्टि और हर्षदायक रहेगा। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story