भारत

आर्थिक राशिफल, 7 मई 2022

Nilmani Pal
7 May 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 7 मई 2022
x

मेष: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मेष राशि के लोगों को दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

वृषभ: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के समय किसी प्रिय अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु, संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय और महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क: आर्थिक मोर्चे पर देखा जाए तो कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तन दिखाई दे रहा है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही आज के दिन आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। शाम से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह: सिंह राशि के लोगों का आज आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहने वाला है। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। शाम से लेकर रात तक का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। कार्यक्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी से मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला: तुला राशि के लोगों को आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज की गई यात्रा से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक मोर्चे पर आज वृश्चिक राशि के लोगों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: धनु राशि वालों का आज उपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आज रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर: आर्थिक मोर्चे पर आज मकर राशि के लोगों को व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। आज हन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आज भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन: मीन राशि के लोगों को आज पास और दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा।


Next Story