भारत

आर्थिक राशिफल, 6 मार्च 2022

Nilmani Pal
6 March 2022 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 6 मार्च 2022
x

मेष: 6 मार्च को ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ग्रहों के इस बदलाव से कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आने वाला है। नौकरी वर्ग के लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकारियों के साथ काम करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज पुत्र या पुत्री के विवाह का फाईनल हो सकता है।

वृषभ: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप शाम के वक्त आवश्यक सामान की खरीददारी में समय व्यतीत कर सकते हैं। घर परिवार के वृद्धजनों के साथ बहस ना करें उनकी राय सुनें। उनकी राय आपके लिए उपयोगी साबित होगी। हो सकता है कि आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएं।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज किसी सरकारी अधिकारी से सम्मान मिल सकता है। जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको व्यापार में अपने भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं, आज आपकी पत्नि भी पूरी तरह से सहयोग करेगी। आज आपको कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि, आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क: कर्क राशि वालो को आज बहुत दिन से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कुछ नए लोगों के साथ आपके कारोबारी और व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, इसके लिए प्रयास करते रहें। रात का समय अपने प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव के कारण आज राजमर्रा के कार्यों में अवरोध उत्पन्न होगा।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज आप अपने करीबियों की भावना को पहचानें और हो सकें तो आज उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। इससे आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान और कार्यालय में भी आप टीमवर्क के जरिए किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या: कन्या राशि वालों का आज के दिन अपने करीबी मित्रों के साथ विवाद हो सकता है, ऐसी आशंका दिखती है। आपको सलाह है कि आज अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। आपके कार्यक्षेत्र में भी कोई नया परिवर्तन हो सकता है जिससे आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आज आपको महिला सहकर्मी या अधिकारी का सहयोग मिल सकता है।

तुला: तुला राशि के लोगों की आज के दिन महान पुरुषों से मुलाकात हो सकती है। जिसका लाभ आपको मिल सकता है। यदि आआप नए कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो उसके वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श करने के बाद ही कोई फैसला लें। आज आपको घर के पुराने बचे हुए कार्यों को करने का भी मौका मिलेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। आज व्यापार के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरुरत पड़ सकती है। आज आप शाम का समय अपनी महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आप घर और कार्यक्षेत्र दोनों के कार्य को अच्छे से निभा लेंगे।

धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपने पुराने देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप जो भी सुझाव देंगे उनका स्वागत किया जाएगा। आज आपको सोच समझकर खर्चा करना होगा। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। शाम के समय अपने परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करें।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। आज आपको कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो पैसे बिल्कुल भी न दें। बहन भाई कें संबंध की ओर से खुशी मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोगों के सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहे हैं। आज आपको पुण्य कार्यों में खर्चा करना पड़ सकता है। हांलाृकि, ये आपके लिए अच्छा ही रहेगा।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको संपत्ति मिलने के योग बने हैं। साथ ही आज आपको खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। साथ ही आज किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा


Next Story