भारत

आर्थिक राशिफल, 5 सितंबर 2022

Nilmani Pal
5 Sept 2022 6:05 AM IST
आर्थिक राशिफल, 5 सितंबर 2022
x

मेष आर्थिक राशिफल: बाहर के खाने से बचें

आज आप अपने खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान दें और घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस मे अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं, उन्हें आपके सपॉर्ट की बेहद जरूरत है।

वृषभ आर्थिक राशिफल: सलाह से मामला सुलझेगा

आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल: दिल को सुकून मिलेगा

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आस-पास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें, कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा।

कर्क आर्थिक राशिफल: आपका साथ निभाएंगे

आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। लव पार्टनर के साथ समय तनावपूर्ण गुजर सकता है। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।

आर्थिक राशिफल: दिन काफी बिजी रहेगा

आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम असफल होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहसबाजी न करें तो आपके लिए अच्छा है।

कन्या आर्थिक राशिफल: लाभ के मौके मिलेंगे

आज का दिन खुशगवार बीतेगा। कार्यक्षेत्र में बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और ईमेल या एसएमएस के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला आर्थिक राशिफल: परेशानियां सुलझ जाएंगी

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: मेहनत से ही सम्मान मिलेगा

आज का दिन प्रोडक्टिव है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।

धनु आर्थिक राशिफल: स्वास्थ्य की चिंता रहेगी

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी लेकिन खान पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर आर्थिक राशिफल: व्यवहार में सुधार करेंगे

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी।

कुंभ आर्थिक राशिफल: प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा

आज का दिन थोड़ा स्लो है। ऑफिस में काम को धीरे धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा और जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।

मीन आर्थिक राशिफल: बिजनस की टेंशन खत्म होगी

आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और निवेश में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। डेली रूटीन और खाने पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं।


Next Story