भारत

आर्थिक राशिफल, 5 मई 2022

Nilmani Pal
5 May 2022 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 5 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वाले आज काम की व्यस्तता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। आज किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। साथ ही आज आपको किसी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें किसी के भी साथ कटु शब्दों का प्रयोग न करें। साथ ही आज आपके विरोधी परास्त होंगे।

वृषभ: वृष राशि वालों के वालों का दांपत्य जीवन आज सुखमय होगा। आज आपके धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, आज शारीरिक रूप से आप आज थकावट महसूस कर सकते हैं। आज किसी बात को लेकर भी मानसिक क्लेश रह सकता है। आज छात्रों द्वारा परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। साथ ही आज आपके विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आज वृद्धि होगी। आज आपकी धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज आपके सारा रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। आज जितना हो सके फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के मन में आज यह किसी बात को लेकर अन्तर्विरोध रह सकता है। आज के दिन आपकी व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। हालांकि, आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह: सिंह वाले जातकों की गृहोपयोगी वस्तुओं में आज वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आज जितना हो सके रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।

कन्या: कन्या राशिवालों के लिए आज द्वितीय केतु सप्तम गुरू योग बना हुआ है। सात ही आज आप आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। आर्थिक मामलों की दिशा में आज सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

तुला: आज तुला राशि वालों के पुरुषार्थ और पराक्रम की वृद्धि होगी। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आज जितना हो सकें अपने खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज किसी के भी साथ झगड़ा या विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशिवालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। साथ ही आज आपको अनावश्यक चीजों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपके विरोधियों का प्रभाव होगा। आज आपको रोजगार खोजने की दिशा में भी सफलता मिलेगी।

धनु: धनु राशि के जातकों को आज अपने ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहने की बहुत जरूरत है। हालांकि, आज आपको आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज कार्य खत्म करने और रोजगार खोजने की की दिशा में सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपको उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। आज आप दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। साथ ही आज किसी प्रियजन भेंट संभव।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों द्वारा राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलने की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। साथ ही आज आपकी यात्रा के प्रबल योग हैं।

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक गुजरने वाला है। आज आपको अपने पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपके दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे।


Next Story