भारत

आर्थिक राशिफल, 5 मार्च 2023

Nilmani Pal
5 March 2023 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 5 मार्च 2023
x

मेष आर्थिक राशि: वैवाहिक जीवन आनन्ददायक रहेगा

मेष राशि वालों को आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन आज आनन्ददायक बीतेगा। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक जीवनसाथी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग बन रहा है। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।

वृषभ आर्थिक राशि: शुभ परिणाम से हर्ष होगा

राशि स्वामी शुक्र की एकादश भाव में स्थिति और चंद्रमा का कर्क राशि पर संचार आश्चर्य और मनसंतोष का देने वाला है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से हर्ष होगा। दीर्घकालिक निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन होली की वजह से घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सायंकाल का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी रिलैक्स मिलेगा।

मिथुन आर्थिक राशि: काम सरलता से बन जाएंगे

राशि अधिपति बुध अष्टम भाव में तथा चंद्रमा कर्क राशि का है। फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे सरलता बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

कर्क आर्थिक राशि: शत्रुओं का मनोबल गिरेगा

राशि से नवम त्रिकोण भाव में मीन राशि का गुरू और द्वितीय भाव में चंद्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता का देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेल कूद में तो जीवनसाथी हास्य रस में विभोर रहेगी। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह आर्थिक राशि: स्थिति में सुधार आएगा

राशि का स्वामी सूर्य कुंभ सप्तम भाव में तथा प्रथम भाव में चंद्रमा। इनसे सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक बिजनस करने वालाों की स्थिति में सुधार आएगा और पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने कलत्र मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा और होली की वजह से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या आर्थिक राशि: आपके खुशी-खुशी काम बनेंगे

कन्या राशि वाले आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज काम का भार कुछ ज्यादा अनुभव कर सकते हैं। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें, खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला आर्थिक राशि: आर्थिक स्थिति इजाफा होगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में मिलाजुला प्रभाव रखेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी के विभिन्न मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति इजाफा होगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। लव पार्टनर या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशि: साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी

वृश्चिक राशि वालों की आज अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। छात्रों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु आर्थिक राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

धनु राशि वालों के आज विरोधी परास्त होंगे और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। आपके प्रयासों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के शुभ संयोग बनेंगे। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा में सावधान रहें।

मकर आर्थिक राशि: व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी

मकर राशि वालों को आज कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों लोगों की स्थिति में सुधार आएगा और आर्थिक लाभ के शुभ संयोग बनेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत अनाचाही यात्रा का योग बन रहा है। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी और प्रियजनों से भेंट संभव है।

कुंभ आर्थिक राशि: करियर में तरक्की के योग

राशि का स्वामी शनि अस्त हो चुका है। सप्तम केंद्र में चंद्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं और पुराने निवेशों से अच्छा फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

मीन आर्थिक राशि: धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे

राशि स्वामी देव गुरू बृहस्पति अपनी राशि पर विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहा है। आज सुबह से ही कामकाज की वजह से कार्यक्षेत्र में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।

Next Story