भारत

आर्थिक राशिफल, 31 मार्च 2022

Nilmani Pal
31 March 2022 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 31 मार्च 2022
x

मेष: आर्थिक मोर्चे पर कई राशियों के लिए काफी उतार चढ़ाव वाला रहेगा। जबकि कुछ राशियों की जटिल से जटिल समस्या आज हल हो जाएगी। मेष राशि के जातकों के व्यापार और कारोबार में बीते कुछ समय में जो उतार चढ़ाव आया है उसे संभालना जरुरी है। किसी वाद विवाद को पकड़कर आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आपको सफल होना है तो इस दौर में जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगी।

वृषभ: वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावट दूर हो जाएगी। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवन साथी के प्रति ईमानदार होना जरूरी है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज काम करने का नया तरीका आजमा सकते हैं जिससे आपको जटिल कार्य को भी आसानी से पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपके इस तरीके पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आप पर जाएगा। जिससे आपको लाभ मिलेगा।

कर्क: कर्क राशि के लोगों पर आज किसी काम का बोझ आ सकता है जिससे आपको आज ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। यदि आप किसी उद्योग संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों के काम पर नजर बनाए रखिए। वरना आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह: सिंह राशि के लोग आज लोगों की आलोचना का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, इससे निराश नहीं होना है क्योंकि, जल्द ही लोग आपके काम की सराहना भी करेंगे। आप एक अच्छे अधिकारी बन सकते हैं, लेकिन पहले अच्छा कार्यकर्ता बनना जरूरी है।

कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। हो सकता है आजकल आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया हो, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहना चाहिए। काम किसी भी स्तर का हो या यदि आप उसे सफलता से पूरा कर दें तो आपका ही नाम अच्छे कार्यकर्ताओं में गिना जाएगा। साथ ही आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए आज सुबह से अजीब सा माहौल बना रहेगा। घर के रोजमर्रा के कामों कुछ अड़चनों के बाद ही पूरे हो रहे हैं। काफी दिनों से व्यापार व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं। व्यापार क्षेत्र में जो उतार चढ़ाव आया है वह जल्द ही ठीक हो जाएगा।

वृश्चिक: कईं बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करी पड़ती है। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वहीं करें जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलता है।

धनु: धनु राशि के जातकों को सलाह है की पैसे कमाने के लिए किसी शॉर्टकट रास्ते का प्रयोग न करें। पूरी लगन और मेहनत के साथ ही काम करें। शॉर्ट कट रास्ते छोड़कर बेहतर है आप कारोबार के अपने पुराने रास्ते पर उतर जाए और आये दिन जो नुकसान हो रहा है उससे बचने की कोशिश करें।

मकर: मकर राशि के लोगों में आज खूब सारी एनर्जी और उत्साह देखने को मिलेगा। छुट्टी के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी फील्ड में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ सकती है।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को लंबे समय के संघर्ष के बाद लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। फिलहाल, अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करने में कठिनाई होगी।

मीन: मीन राशि के जातकों को आज धन कमाने के कई प्रकार के रास्ते नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर आपसे कुछ मतभेद रख सकते हैं। कमाई के लिए नए अवसरों को ठुकराए नहीं। आज बस इस बात का ख्याल रखें की किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है। इसे अपने मन पर हावी न होने दें।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Next Story