भारत

आर्थिक राशिफल, 31 जनवरी 2023

Nilmani Pal
31 Jan 2023 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 31 जनवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशि: महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण रहेगा। उच्च राशि का चंद्रमा आपके सामने कई जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

वृषभ आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों पर ध्यान जाएगा

राशि का स्वामी शुक्र दशम प्रमुख केंद्र भाव में होने से शुभ हो गया है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे कार्यों में सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक मामलों पर आपका ध्यान जाएगा और नए कार्यों की तरफ ध्यान जाएगा। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन आर्थिक राशि: समाचार से मनोबल बढ़ेगा

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। राशि का स्वामी बुध सप्तम विजय जाया भाव में सूर्य के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेष्ट रहें।

कर्क आर्थिक राशि: शुभ कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी

कर्क राशि वालों की शुभ कार्यों में आज दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया व्यापारिक निर्णय भविष्य में लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चन खत्म होंगी। नौकरी पेशा जातकों के जन संपर्क में वृद्धि होने से प्रफुल्लित रहेंगे, जिनका लाभ भी मिलेगा। राशि का स्वामी चंद्रमा उच्च राशिगत होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सिंह आर्थिक राशि: लाभ के संयोग बनेंगे

सिंह राशि वालों का भाग्य आज हर काम में साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा और निवेश से अच्छे लाभ के संयोग बनेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। कारोबारियों में बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।

कन्या आर्थिक राशि: अच्छा आर्थिक लाभ होगा

राशि का स्वामी बुध अपने के घर चतुर्थ पराक्रम केंद्र सुख भाव घर में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे और व्यापार विस्तार की भी योजना बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी और जीवनसाथी से अच्छा आर्थिक लाभ होगा।

तुला आर्थिक राशि: गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे

आपकी राशि का स्वामी शुक्र पंचम लक्ष्मी भाव में और आज राहु सप्तम आयु भाव में है। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करने पर भी आय कम और व्यय अधिक हो सकता है। कारोबारियों के गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ से पारिवारिक अशांति हो सकती है। सूर्यास्त होते समय आर्थिक मामलों में कुछ राहत मिलेगी।

वृश्चिक आर्थिक राशि: स्थिति को अच्छे से संभालेंगे

आपकी राशि पर शनि योग एवमं नीच राशि गत चंद्रमा से आज का दिन नौकरी व व्यापारियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन समझदारी से स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे और आर्थिक लाभ भी होगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु आर्थिक राशि: धन धान्य की वृद्धि होगी

आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति, इस समय मीन राशि में है। चंद्रमा आज षष्ठम भाव में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभ व्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर आर्थिक राशि: मन में प्रसन्नता होगी

राशि का स्वामी शनि यद्यपि द्वितीय भाव में उदय है लेकिन चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, पंचम भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। सरकारी अधिकारियों की मदद से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है, ध्यान रखें।

कुंभ आर्थिक राशि: आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे

राशि स्वामी शनि प्रथम भाव लग्न में कुंभ राशि में मंगल चतुर्थ संचार कर रहा है। कर्मफल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग बन रहे हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

मीन आर्थिक राशि: आय के नए स्रोत मिलेंगे

आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति राशि से प्रथम तन भाव में मीन राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा आज उच्च राशि पर तृतीय का चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोधी पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चम

Next Story