भारत

आर्थिक राशिफल, 30 जुलाई 2022

Nilmani Pal
30 July 2022 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 30 जुलाई 2022
x

मेष राशि: बिगड़े काम बनने वाला दिन

शनिवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए बिगड़े काम बनने वाला रहेगा। आज के दिन आपके विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। लेकिन, आज आपको आराम नहीं मिलने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। हालांकि, आपको अपने संघर्ष का फल मिलेगा। आज आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपको सलाह है कि आज अपने सेहत का ख्याल रखे। आज स्वास्थ्य कुछ ढीला रह सकता है।

​वृष राशि: आज रहेगा तनाव

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। अगर आप किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज उनके साथ किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। शाम के समय उलझनों के बावजूद स्थिति ठीक चलेगी। रात का समय आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे जहां आपकी मुलाकात कई ऐसा लोगों सो होगी जिनसे मिलका आपका मन बहुत प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि: भागदौड़ भरा रहेगा दिन

आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव देने वाला रह सकता है। आज आपको काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी हालांकि, शाम के समय आपको कुछ राहत मिल सकती है। संतान को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। संतान को किसी तरह का आज कष्ट होने की संभावना नजर आ रही है। साथ ही व्यर्थ के मानसिक कलेश भी आज आपको रहेंगे।

कर्क राशि: लाभदायक रहेगा दिन

ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है। आज आप जहां भी पैसा निवेश करेंगे वहां से आपको अपनी आशा के अनुसार, ही लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आज कई ऐसे महान पुरुष आपकी मदद के लिए आगे आएंगे जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। शाम का समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी खुशी से बीताएंगे।

सिंह राशि: आज आपको रहेगा उलझन

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझन पैदा करने वाला रहेगा। इसलिए आपको सलाह है कि किसी नए काम या कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आपको किसी तरह की कोई जल्दबाजी न करें। अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास और दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि, आपकी यात्रा के प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकते हैं।

कन्या राशि: अचानक धन लाभ की संभावना

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अचानक धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आज कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। इस कॉन्ट्रैक्ट के हाथ लगने से आपको अच्छा लाभ होने की अधिक संभावना है। आज आपके लिए कई ऐसा रास्ते खुलेंगे जिनके जरिए आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

तुला राशि: व्यापार के लिए लाभदायक दिन

आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए विशेष शुभ कारक रहने वाला है। आज आपके अधिकारी आपकी बात पर गौर करेंगे और आपकी राय मानेंगे। सभी आवश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बंद पड़े माल का आगमन फिर से शुरू हो जाएगा। रात का समय मित्रों और परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

​वृश्चिक राशि: खरीदारी में बरते सावधानी

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन विपरीत फल दे सकता है। दरअसल, आपकी राशि में शनि और शुक्र पहले से ही विपरीत फल दे रहे हैं। इसलिए आपको सलाह है कि आज किसी भी ऐसी चीज की खरीदारी न करें जो जल्दी खराब होने वाली है। वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

​धनु राशि: काम में बाधा होने की संभावना

धनु राशि के जातकों के बनते काम में आज बाधा उत्पन्न होगी। साथ ही आज के दिन आपके बेफिजूल के खर्चे भी होंगे। आज आपके पैसा विदेश से संबंधित कार्यों और आपकी संतान पर अधिक खर्च हो सकते हैं। साथ ही आज कोर्ट कचहरी और बाकी सरकारी कार्यों में रुकावट पैदा कर सकती है।

मकर राशि: परिश्रम वाला रहेगा दिन

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक रहने वाला है। आज आपका काफी परिश्रम करने के बाद आपकी आय के नए साधन बनते जाएंगे। हालांकि, आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। आज कोई भी काम करते समय पूरी तरह से सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपको चोट आदि लगने की संभावना है। रात काम समय कहीं भी यात्रा पर न जाएं।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

आज का दिन कुंभ राशि के लोगों की अपेक्षा मुताबिक शुभ रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होने वाले हैं। रात के समय व्यापार के भागीदारों और भाई बंधुओं से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

मीन राशि: धन लाभ होने की संभावना

ग्रहों की चाल के अनुसार, आज मीन राशि के लोगों को विशेष धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही आज आपकी आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। आज उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ अपने संपर्क बनेंगे। आप जो विदेश से जुड़े काम कर रहे हैं उनमें प्रगति होगी। हालांकि, आज सेहत का ख्याल रखें बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।


Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story