भारत

आर्थिक राशिफल, 30 जनवरी 2023

Nil dhankar
30 Jan 2023 6:03 AM IST
आर्थिक राशिफल, 30 जनवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशि: उत्तम लाभ मिलेगा

मेष राशि वालों को जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आप में एक विशेष आकर्षण रहेगा, जिससे जनता के प्रिय बनेंगे। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। सायंकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। देर रात तक पुनः सब सामान्य हो जाएगा।

वृषभ आर्थिक राशि: कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे

राशि स्वामी शुक्र दशम भाव में चला गया है, शनि क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। वृषभ राशि का चंद्रमा प्रथम भाव में शुक्र के घर का होकर आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। निवेश से लाभ होने के अच्छे संयोग बन रहे हैं और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से रात्रि पर्यन्त अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।

मिथुन आर्थिक राशि: अटका धन प्राप्त होगा

मिथुन राशि वाले आज इस बात का पूरा ध्यान रखें कि कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें, आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह दें। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

कर्क आर्थिक राशि: सुख साधनों पर खर्चा होगा

कर्क राशि वालों को अकारण भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। सायंकाल को किसी आध्यात्मिक महापुरुष से भेंट हो सकती है।

सिंह आर्थिक राशि: सरकारी कार्यों पर खर्च करेंगे

सिंह राशि वालों में आज परोपकार और दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्म विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए सरकारी कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। व्यापार नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।

कन्या आर्थिक राशि: वाणी पर संयम रखें

कन्या राशि वालों के लिए भाग्य की दृष्टि से सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान के करियर में शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक बिजनस में परिजनों का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी और कारोबार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा जातक वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला आर्थिक राशि: जल्दबाजी करने से बचें

यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा और भक्ति भाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल के समय जल्दबाजी करने से चोट चोरी का भय है, सावधान रहें।

वृश्चिक आर्थिक राशि: सम्मान में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति हो सकती है। संतान द्वारा किए गए कार्यों से आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रियजनों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु आर्थिक राशि: शुभ व्यय की वृद्धि होगी

राशि स्वामी देवगुरू बृहस्पति चतुर्थ भाव में मीन पर भ्रमण पर है। विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल में धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।

मकर आर्थिक राशि: मन शांत और प्रसन्न रहेगा

मकर राशि वालों को आज पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। आपके संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें, उस पर उल्टा ही असर हो सकता है। सायंकाल का समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ आर्थिक राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि वालों के सप्ताह के पहले दिन आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। निवेशों में आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन आर्थिक राशि: संपत्ति में वृद्धि होगी

मीन राशि वालों की आज संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली कर सकते हैं, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मा

Next Story