भारत

आर्थिक राशिफल, 30 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
30 Dec 2021 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 30 दिसंबर 2021
x

मेष: धन और समृद्धि के मामले में कुछ राशियों को आज लाभ हो सकता है तो वहीं कुछ राशियों को आज पैसों के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। धन के मामले में कैसा बीतेगा आपका दिन देखें आज का आर्थिक राशिफल… आज का दिन आपके भाग्‍य के अनुकूल होगा। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है, इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इससे व्यथित होकर साथियों का मूड खराब हो सकता है। समय के साथ सब कुछ सही हो जाएगा।

वृषभ:

आज का दिन परिजनोंजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पैसों के संबंधित कोई भी कार्य या फैसला काफी सोचकर करें तो फायदे में रहेंगे।

मिथुन:

आज पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। करियर और धन के मामले में आज आपका दिन आय बढ़ाने वाला हो सकता हे। लाभ होने की उम्‍मीद है।

कर्क:

आज के दिन राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। आज आपको पैसे बचाने में सफलता मिलेगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

सिंह:

आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। आज कोई आपके घर आ सकता है। परिवार में वैभव बढ़ेगा।

कन्या:

आपके लिए आज का दिन धन के मामले में फायदेमंद है। कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। आज कोई कार्य बिना सोचे न करें।

तुला:

आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपके बात करने की कला से आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है और दोस्‍तों की वजह से किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर:

आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी और पहले की अपेक्षा आप पैसे भी अधिक बचा पाएंगे। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। किसी भी कार्य में आपको लाभ होगा।

कुंभ:

आज शनि की मध्यम स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। भाग्‍य साथ देगा।

Next Story